टीम एबीएन, गिरिडीह। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चिरकी-हरलाडीह मुख्य पथ के पास गुरुवार रात भीषण सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गयी। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए सदर असपताल में भर्ती किया गया है। मृतकों की पहचान रूपलाल मुर्मू (32 ) एवं राजेन्द्र मुर्मू (20 ) के रूप में की गयी है। घायलों में मखुनी बेसरा (18), सुरजमुनि (16), लिप्सा टुडू (30) और सुरेंद्र टुडू (24 ) शामिल है।
बताया जाता है कि बांध मोड़ के पास अंधेरे के कारण दो मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गयी। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरकी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरटांड़ थाना प्रभारी दिलशान बिरुआ दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को गिरिडीह देर रात गिरिडीह भेजा गया। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse