रांची : अपराधियों ने सिलिंडर लेने के लिए टेंपो रुकवाया आैर 47 हजार लूट लिये

 

पिठौरिया केला बगान के समीप की घटना

टीम एबीएन, रांची। कांके, पिठौरिया थाना अंतर्गत केला बागान के समीप से 2 बाइक सवार में अज्ञात 3 अपराधियों ने गैस एंजेंसी स्टॉप (आलम इंडेन ग्रामीण वितरक पिठौरिया) के टेंपो चालक से हथियार के बल पर 47 हजार रुपए लूटकर फरार हो गये। यह घटना बुधवार की शाम की है। 

आलम इंडेन ग्रामीण वितरक के टेंपो चालक अमित नायक ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में बताया कि बुधवार की शाम कई घरों में होम डिलीवरी के बाद मैं वापस एंजेसी लौट रहा था। मेरे साथ टेंपो में एजेंसी का साथ सरफराज अंसारी भी था। इसी दौरान केला बगान के पास 2 बाइक में सवार 3 लोगों ने टेंपो रुकवाया और कहा कि गैस चाहिए।

मैने कहा कि सिलिंडर खत्म हो गया है। सुबह 9 बजे आपको मिल जायेगा। फिर उसने मेरा फोन नंबर लिया। अचानक से उन तीनों में से एक ने हथियार निकालकर मेरा पैसा छिन लिया। हथियार के कारण मैं डर गया आैर कुछ नहीं कर पाया। इसके बाद तीनों आराम से पैसा लेकर निकल गये। पिठोरिया पुलिस जांच में जुट गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse