टीम एबीएन, लोहरदगा। सीआरपीएफ कमांडेंट राहुल कुमार एवं उनके परिवार द्वारा मंगलवार को मन्हो स्थित वृद्धाश्रम में उपस्थित होकर राहुल कुमार ने अपनी माता की पुण्यतिथि पर उपस्थित वृद्ध जनों को उनकी जरूरत की वस्तुएं देकर अपनी माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही असली ईश्वर सेवा है। कमांडेंट राहुल कुमार अपनी पत्नी, बेटी समृद्धि एवं बेटा समर्थ के साथ कुछ पल वृद्धाश्रम में वृद्ध लोगों के साथ बिताया इस अवसर पर उन्होंने वृद्धाश्रम को इमरजेंसी लाइट, पंखा, चावल- दाल, आटा और वृद्धजनों को कपड़े देकर अपना प्यार प्रदर्शित किया।
कमांडेंट राहुल कुमार ने होप के सेवा कार्य की भी सराहना की तथा भविष्य में भी हर जरूरत में साथ देने का वादा किया इस अवसर पर होप की मैनेजिंग ट्रस्टी मनोरमा एक्का ने सीआरपीएफ कमांडेंट राहुल कुमार एवं उनके परिवार के सदस्य एवं पूरी सीआरपीएफ की टीम को होप परिवार की ओर से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया तथा ऐसे सहयोग करने वाले ह्रदय के प्रति भी आभार व्यक्त किया। मौके पर होप टीम से उज्ज्वल कुमार कुशवाहा, आकाश एक्का, नवीन बाड़ा एवं सुशीला उरांव उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse