लोहरदगा : सीठीयो कोयल नदी में गंगा दशहरा पर गंगा आरती

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। गंगा दशहरा पर मंगलवार को सेन्हा के  सीठीयो कोयल नदी में गंगा आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर गायत्री परिवार ने पूजन, दीप यज्ञ तथा गंगा आरती की। गंगा आरती में बड़ी संख्या में जिलेवासी शामिल हुए।

कार्यक्रम में गायत्री मंत्रों के साथ एवं पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का उद्बोधन मार्गदर्शन एवं गंगा मैया की महत्ता भागीरथ के द्वारा अकाश गंगा से गंगा मैया को लाना और इसी दिन गायत्री की उत्पत्ति वेदमाता वेदों की उत्पत्ति और दीप यज्ञ का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 

मौके पर शंभू प्रसाद साहू, सौरभ केसरी, लव कुश, पिंकी जयसवाल, उमा दीदी, गोविंद साहू, केदार, सतीश ठाकुर, रेखा अग्रवाल, देवेंद्र कुमार मंडल, प्रणव पाठक, आशा सोनी, सरोज देवी, चिंता देवी, माधुरी देवी, आशा देवी, निर्मला देवी, रीमा देवी, ममता देवी, इंदु देवी, मनोरमा साहू, रेखा अग्रवाल समेत न्यू रोड गायत्री परिवार, गुदरी बाजार गायत्री परिवार सेरेगहातु गायत्री परिवार शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse