टीम एबीएन, लोहरदगा। एम एल अग्रवाल एस वी एम इंटर कॉलेज के कला का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 84% अंक लाकर सुमित उरांव कॉलेज टॉपर बनें। सुमित उरांव ने कुल 420 अंक प्राप्त किए जिसमें अंग्रेजी में 84, हिंदी में 85, इतिहास में 87, राजनीतिक विज्ञान 88 और अर्थशास्त्र में 76 अंक शामिल है।
79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में दूसरा स्थान बहन निकिता कुमारी ने प्राप्त किया जिसमें अंग्रेजी में 77, हिंदी में 84, इतिहास में 87, राजनीतिक विज्ञान 80 और अर्थशास्त्र में 67 अंक शामिल है। 75.6% अंक प्राप्त कर भानवी शौर्या ने कॉलेज में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिसमें अंग्रेजी में 75, हिंदी में 82, इतिहास में 82, राजनीतिक विज्ञान 77 और अर्थशास्त्र में 62 अंक शामिल है।
इनके अतिरिक्त महाविद्यालय टॉप 10 में दीया टोप्पो ने 75.2% , रितेश राम ने 74.6%, शिव कुमार भगत ने 74.4% , अनुपा बाड़ा ने 74.4%, अंकित महली ने 74.2%, असरीता उरांव ने 73.4%, शिल्पा उरांव ने 72% तथा बादल तिर्की ने 71% अंक प्राप्त किया। प्रबंधकारिणी समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों और शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse