झारखंड : राजधानी रांची में फायरिंग, आरोपी फरार

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आये दिन अपराधी वारदात को अंजाम देकर चलते बनते हैं। छिनतई और फायरिंग की कई घटनाएं घट चुकी हैं। पुलिस को सफलता तो मिलती है, कई अपराधी पकड़े भी जाते हैं। लेकिन इन घटनाओं पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग पाता है। 

ऐसा ही एक मामला सामने आया है रांची के हिंदपीढ़ी में। रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित लेक रोड में पारिवारिक विवाद को लेकर गोली चली है। हालांकि गोली किसी भी व्यक्ति को नहीं लगी है। बताया जाता है कि दो पक्षों में पारिवारिक विवाद चल रहा था, उसी में गोली चली है।

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। हालांकि गोली चलाने वाला व्यक्ति फरार हो गया है। पीड़ित मोहम्मद इरफान ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवायी है कि परिवारिक विवाद को लेकर जान से मारने की नीयत से साहेब उर्फ ताल्हा हथियार लेकर उसके घर पहुंचा था। 

घर पहुंच कर दो से तीन राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। लोगों की भीड़ बढ़ते देख फायरिंग कर साहेब उर्फ ताल्हा फरार हो गया। पीड़ित मोहम्मद इरफान ने बताया कि इससे पूर्व भी इन दोनों परिवारों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई थी। पुलिस भी इसे परिवारिक विवाद मान रही है। हालांकि फायरिंग की घटना सीसीटीवी में पूरी तरह से कैद हो गयी है। अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse