हर मंडल में साप्ताहिक बैठक करेंगे हिन्दू संगठन

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20.05.2023 दिन रविवार को हिन्दू जागरण मंच, रांची महानगर की बैठक पहाड़ी मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई। बैठक में यह तय किया गया कि संगठन के द्वारा साप्ताहिक बैठक मंडल में की जायेगी। 

साथ ही महाआरती का आयोजन मंडल के विभिन्न  मंदिरों में साप्ताहिक रूप से किया जायेगा। जिससे कि हिंदुत्व एकता को बल मिले। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुजीत सिंह जी के आदेशनुसार महानगर अध्यक्ष चन्दन मिश्रा ने श्री अशुतोष द्विवेदी को महानगर मठ मंदिर सुरक्षा प्रमुख और राहुल व्यास को महानगर मीडिया प्रमुख का दायित्व सौंपा।

बैठक में महानगर महामंत्री निशान्त चौहान, महानगर मंत्री विवेक प्रताप सिंह, प्रीतम सिंह मुन्ना, निशान्त यादव, ऋषभ अनिल वर्मा, रंजय वर्मा, ओमप्रकाश जी, सचिन चौधरी जी, अनुभव जी, आशीष बरनवाल श्रीकांत ठाकुर विष्णु चौरसिया कुशाग्र सिंह, आयुष बरनवाल, मनीष सिंह, राहुल गुप्ता, राजकुमार केशरी सुमित चौधरी, नितिन कुमार, मानस दे सरकार, दीपम बनर्जी, सत्या सिंह सहित वीरांगना वाहिनी प्रमुख शिवानी पांडे सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse