टीम एबीएन, चाईबासा। पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत कराईकेला थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गयी है। इस दौरान तेंदा गांव के जंगल में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने द्वारा लगाये गये तीन केन बम बरामद कर नष्ट कर दिये हैं। तीनों लगभग 5-5 किलो के थे। मामले को लेकर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी।
गौरतलब है कि नक्सलियों पर लगातार पुलिस नकेल कस रही है। उसके बाद भी वे बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कराईकेला थाना अंतर्गत इंद्रवा और तेंदा गांव के बीच पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने तीन बम लगाये गये हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन के जावनों ने सतर्कता बरतते हुए रविवार की सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान कराईकेला थाना अंतर्गत इंद्रवा से तेंदा गांव जाने वाले रास्ते पर नक्सलियों ने तीन केन बम लगाये गये थे। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन में सीआरपीएफ 60 बटालियन के एसओपी का पालन कर 3 केन को बरामद किया और उसी स्थान पर नष्ट कर दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse