टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। सेक्रेड हार्ट स्कूल में सीसीए कार्यक्रम के तहत इंटर हाउस पोस्टर मेकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया।
इसमें कुल 27 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसमें पावन हाउस की छात्रा रिशु कुमारी को प्रथम, आकाश हाउस की छात्रा ऋषिका कुमारी, पानी हाउस की छात्रा साक्षी राज को संयुक्त रूप से द्वितीय और धरती हाउस की छात्रा सौम्या कुमारी राम को तृतीय स्थान मिला।
निर्णायक की भूमिका रजनी बाला, सुमित साव और अनमोल रतन ने निभायी। जबकि जूनियर वर्ग में कार्टून कैरेक्टर मेकिंग कंपटीशन हुआ। इसमें तेजस कुमार को प्रथम, तन्मय कुमार को द्वितीय और साक्षी रजक को तृतीय स्थान मिला। बच्चों ने पोस्टर मेकिंग और कार्टून करैक्टर बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
पूरे आयोजन को सफल बनाने में वर्ग 6 से 8 में कोऑर्डिनेटर सुभय कुमार, आशुतोष गौतम, संजय कुमार, मनोज सिंह, राहुल कुमार, जूनियर वर्ग में कुंतल जेठवा, लता सिन्हा, अलका सिंह, किशोर कुणाल, रूबी वर्मा, सपना शर्मा, रेणु सेठ, सरोज पांडेय, स्वाति कुमारी, प्रियंका सिंह, प्रियंका गुप्ता, दीक्षा सिंह, कामिनी सहाय और मरियम मैडम समेत अन्य शिक्षकों का योगदान रहा।
विद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा और कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं से बच्चों का थिंकिंग स्किल डेवलप होता है। इससे उनमें रचनात्मक कौशल का विकास होता है। उन्होंने सभी बच्चों को बधाई दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse