गोस्सनर कालेज में 92 यूनिट रक्त संग्रह

 

  • गोस्सनर कॉलेज एनएसएस इकाई की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज की एनएसएस इकाई व सदर सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की ओर से बुधवार को महाविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 92 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।  

मौके पर मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि रक्त दान नेक कार्य है। यह सेहत के लिए भी जरूरी है। सामाजिक कार्यकर्ता अतुल गेरा ने कहा कि रक्तदान से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह हमारे मस्तिष्क को क्रियाशील करने में सहयोग करता है। विद्यार्थियों का हौसला बुलंद करने के लिए प्रो आशीष देमता, डा कोरनेलियुस मिंज, प्रो हेमंत टोप्पो ने भी रक्तदान किया।

मौके पर महाविद्यालय की प्रोफेसर इंचार्ज प्रो इलानी पूर्ति ,शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफ़ेसर अमरदीप टोपनो, महाविद्यालय की एनएसएस कॉर्डिनेटर डॉ अनिता अंजू खेस्स , प्रो आशा रानी केरकेट्टा , डॉ प्रदीप गुप्ता , डॉ सुब्रतो कुमार सिन्हा , डॉ कोरनेलियुस मिंज , प्रो हेमंत टोप्पो , डॉ प्रशांत गौरव , डॉ निधि सिंह, प्रो फ्रांसिस मुरमु मौजूद थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सदर अस्पताल की ओर से एमओआईसी (ब्लड बैंक) डॉ रंजू सिन्हा, डॉ विनायक, गोविंद खलखो, शालिनी, गोकुल, रूपेश , रिया, बिरसा, अंकित मिंज , संदीप नाग की प्रमुख भूमिका रही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse