टीम एबीएन, लोहरदगा। खेत में लगे फसल को बकरी से चराने की बात को लेकर हुए विवाद में कुडू थाना क्षेत्र के पिलपीलिया निवासी खेत के 62 वर्षीय बुजुर्ग मालिक ने एक 25 वर्षीय संतोष लोहरा को टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार पिलपिलिया गांव निवासी संतोष लोहरा अपने घर के समीप करंज का फल चुन रहा था। तभी हाथ में टांगी लेकर वहां पहुंचा गांव का ही 62 वर्षीय बुजुर्ग गनुवा लोहरा ने संतोष को खेत में लगे फसल को अपनी बकरी से चरा देने की बात कहते हुए टांगी से हमला कर दिया। जिससे संतोष गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया।
साथ ही गनुवा लोहरा पूरे परिवार को भी मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद परिवार के बाकी सदस्य डर कर घर छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद घायलावस्था में ज़मीन पर बेहोश पड़े संतोष को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अभी उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना को लेकर परिवार के सदस्यों द्वारा कुडू पुलिस को लिखित सूचना दी गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse