उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय की दो छात्राओं को 36वें दीक्षांत समारोह में मिला गोल्ड मेडल

 

  • ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कमी नहीं : डॉ शीला

टीम एबीएन, लोहरदगा। उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय की दो छात्राओं को रांची विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के साथ-साथ लोहरदगा जिला गौरवान्वित है। 

उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सिस्टर शीला ने बताया कि महाविद्यालय की छात्राओं ने लगातार दूसरे वर्ष गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि उर्सुलाइन प्रशिक्षण महाविद्यालय की एमएड एवं बीएड की एक-एक छात्रा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। एमएड की बैच 2019 -21 की जेनिस स्वाति तोपनो तथा बीएड की अंजलि कुमारी इस गर्व की हकदार हैं।

इस सफलता के पीछे उनकी अपनी मेहनत तथा महाविद्यालय की प्राचार्या के साथ-साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग तथा आशीर्वाद रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में संचालित शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय का बेहतर परिणाम इस बात को इंगित करता है कि ग्रामीण परिवेश में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

विद्यार्थियों के अनुशासन, दृढ़ संकल्प और लगन के बदौलत बेहतर परिणाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बीएड की छात्रा अंजली कुमारी ने ओवर ऑल टॉपर में अपना स्थान सुनिश्चित करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। 

छात्राओं के इस परिणाम पर महाविद्यालय परिवार की डॉ पूनम शर्मा, फरहत परवीन, शबनम तिर्की, प्रियंका, करुणामय, डॉ राहुल पांडे, डॉ क्लारा, डॉ मरिया रानी बेक, सिस्टर निर्मला, सिस्टर प्रभा, किरण टोप्पो, सिस्टर जसिंता, सिस्टर किरण प्रभा, सिस्टर प्रेमलता कंडुलना, सिस्टर शांति बेनिडिकटा, शशि टोप्पो, संध्या, अर्चना शर्मा, आशा टोप्पो ने स्वर्ण पदक विजेता छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse