एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगाया है कि उसने रूसी राष्ट्रपति को मारने के लिए क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला किया है। यह खबर रायटर्स ने रूसी न्यूज एजेंसी के हवाले से जारी की है। क्रेमलिन ने इस हमले को एक प्लान्ड टेररिस्ट एक्शन माना है।
बताया जा रहा है कि इस हमले में दो ड्रोन्स का इस्तेमाल किया गया है। दोनों ड्रोन्स को रूसी डिफेंस फोर्सेस ने तबाह कर दिया है। क्रेमलिन की ओर से बयान जारी करके बताया गया है कि राष्ट्रपति पुतिन पूरी तरह से सुरक्षित हैं और बिल्डिंग में भी किसी तरह का मटेरियल डैमेज ड्रोन अटैक में नहीं हुआ है।
पिछले महीने की 27 तारीख को भी मॉस्कों से थोड़ी ही दूरी पर एक ड्रोन का मलबा बरामद किया गया था। रूसी सुरक्षा एजेंसियों ने कहा था कि यूक्रेन की ओर से भारी विस्फोटकों के साथ यह ड्रोन रूसी राष्ट्रपति को जान से मारने के लिए भेजा गया था। हालांकि यह ड्रोन टारगेट पर पहुंचने से पहले ही क्रैश हो गया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse