मेदिनीनगर के मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों ने कम समय में रचा इतिहास : सांसद बीडी राम

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। शहर स्थित गांधी उद्यान में शनिवार की देर शाम को प्रथम महापौर अरुणा शंकर का आभार कार्यक्रम आयोजित किया। सांसद बीडी राम ने कहा कि महापौर, उप महापौर और सभी पार्षदों ने कम समय में शहर को सुसज्जित एवं सुव्यवस्थित कर इतिहास रच दिया। आरक्षी अधीक्षक चंदन सिन्हा ने महापौर अरुणा शंकर के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। नगर आयुक्त रवि आनंद ने महापौर और सभी पार्षदों की प्रशंसा करते हुए का यह जोशीली टीम है। आगे भी इनके द्वारा बनायी गयी योजना पर काम होगा। कांग्रेस अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने गांधी उद्यान एवं महापौर अरुणा शंकर को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार हर शहर को सजाने-संवारने में बिना किसी भेदभाव के निगम की मदद करती रही है। अंत में महापौर सभी का आभार व्यक्त करते हुए पांच वर्षों तक सकारात्मक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पद पर रहूं ना रहूं लेकिन निगम का विकास रुकने नहीं दूंगी। कई योजनाओं की शुरुआत एक माह के अंदर हो जायेगी। सभी योजनाओं की स्वीकृति सरकार से ले ली गयी है। फंड भी उपलब्ध करा लिया गया है। मात्र नगर विकास के एनओसी बाकी है, जो दो-तीन दिनों में मिल सकती। कार्यक्रम का संचालन विजय ओझा ने किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse