टीम एबीएन, लोहरदगा। कुडू थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते गुरुवार की रात एक 13 वर्षीय नाबालिग आदिवासी बालिका के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल दुष्कर्मियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर रविवार को राजी पड़हा प्रार्थना सभा, कुडू के नेतृत्व में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने कुडू में आक्रोश रैली निकाली। पड़हा भवन कुडू से सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष हाथों में बैनर व नारे लिखे तख्तियां के साथ निकलकर नीचे स्टैंड, इंदिरा गांधी चौक, मस्जिद मोड़, बस स्टैंड आदि चौराहों से गुजरते हुए कुडू थाना पहुंचे। जुलूस में चल रहे लोग आदिवासियों का शोषण और दुष्कर्म बंद करो, दुष्कर्मी नशीम खान और मकसूद पवरिया को फांसी दो आदि नारे लगाते चल रहे थे। पड़हा के बेंजामिन लकड़ा, सुखदेव उरांव, मंगरा उरांव, वसंत उरांव, गोरेंद्र उरांव, एतवा उरांव, गोवर्धन उरांव, राजू उरांव, सोमा उरांव, बबलू उरांव, दसरथ उरांव, आछांस के अवधेश उरांव, जतरु उरांव, ठूपा उरांव, संजय भगत, बिहारी उरांव, शंकर उरांव, नारायण उरांव, प्रदीप भगत, दिनेश उरांव, दुबराज उरांव, संगीता, सावित्री, सुनीता, बसंती, सुको, कलावती, नेहा, जयंती उरांव आदि शामिल थे। ज्ञात हो कि शादी समारोह के एक घर से 14 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा का अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से पीड़ित बालिका की हालत काफी गंभीर हो गया था। जिसका इलाज रिम्स रांची में चल रहा है। इस मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse