टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा नगर क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित प्राचीन ठकुराइन तालाब का पानी निकासी कार्य के लिए 20 से 25 एचपी का एक ओपनवेल समरसेबल लगायी गयी है, जो विद्युत से संचालित होती है। बैंक आफ बड़ौदा के बगल में लगे ट्रांसफार्मर में हुकिंग करके मोटर को चलाया जा रहा है, जो पिछले लगभग 10 दिनों से चल रहा है।
आज एक आम जनता हुकिंग करती है तो विद्युत विभाग के पदाधिकारी उनपर तुरंत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आर्थिक दंड (फाइन) लगाती है परंतु खुलेआम पानी निकासी के नाम पर विद्युत की चोरी की जा रही है और बिल का भुगतान डीजल दिखाकर कर दिया जायेगा। कोई बोलने वाला, कोई देखने वाला नहीं है और पानी निकासी के नाम से नगर परिषद में लाखों का बिल बन रहा होगा।
लोहरदगा के सभी राजनीतिक दल एवं धार्मिक नेताओं सहित स्थानीय नागरिकों से मेरा नम्र निवेदन होगा कि इस धरोहर को बचाने के लिए आप सभी एकजुट होकर एक बैठक करें एवं नगर परिषद से यह पूछा जाना चाहिए कि किस फंड से तालाब जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है।
इसकी प्राकलित राशि क्या है और क्या-क्या काम करना है एवं किस संवेदक यह कार्य कर रहा है। अन्यथा फिर से तालाब सफाई के नाम में खानापूर्ति कर दिया जायेगा और इसका नुकसान यहां अगल-बगल रहने वाली आम जनता को होगा। आने वाले डेढ़ माह के बाद फिर से बारिश हो जाएगी और योजना का बंदरबांट कर लिया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse