किस्को : पंचायत समिति सदस्य की बैठक में विभागवार समीक्षा

 

टीम एबीएन, किस्को/लोहरदगा। जिले के किस्को प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार में किस्को प्रखंड पंचायत समिति की बैठक प्रमुख सुचित्रा भगत की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में उप प्रमुख गीता देवी, सीडीपीओ सविता कुमारी एवं प्रधान लिपिक बिफई उरांव मौजूद रहे।

मौके पर प्रमुख ने बैठक में उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए बैठक की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद विभाग वार समीक्षा की गयी। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी ली गयी। जिस पर सभी ने बारी बारी से विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

मौके पर पंचायत समिति फंड से संचालित वर्तमान एवं पूर्व के योजनाओं का भुगतान को लेकर अनुमोदन किया गया। साथ ही 14वें वित्त आयोग के  योजनाओं में गड़बड़ी किए जाने और मार्च 2023 में भुगतान किए जाने और को लेकर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें प्रमुख, उपप्रमुख, डीपीआरओ के अलावा हिसरी और बगड़ू पंचायत समिति सदस्य द्वारा जांच किये जाने को लेकर चुना गया। 

इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र में खराब चापानल एवं जल मीनार की मरम्मत को लेकर मुखिया, पंचायत सचिव एवं पीएचडी  जीई समन्वय स्थापित कर मरम्मत कराने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। मुखिया और पंचायत सचिव को पेयजल समस्या को लेकर सर्वे करते हुए गूगल फॉर्मेट में एंट्री कराने को लेकर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। 

जिसमें पाखर बगड़ू के अलावे सभी 7 पंचायत का इंट्री होना बाकी है। वही प्रखंड कल्याण पदाधिकारी का पद खाली रहने के कारण कार्य में हो रहे बाधा उत्पन्न पर चर्चा करते हुए कल्याण पदाधिकारी प्रतिनियुक्त करने की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse