चुने गये बालभारती, किशोर भारती और कन्या भारती के पदाधिकारी टीम एबीएन, लोहरदगा। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में विद्या भारती की योजनानुसार बाल संसद का गठन किया गया। भारतीय संविधान के अनुसार चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से बाल भारती, किशोर भारती और कन्या भारती के प्रमुख पदाधिकारियों का निर्वाचन पद्धति से भैया बहनों के मतदान की प्रक्रिया द्वारा चयन किया गया। विजेता प्रतिभागियों के अंतर्गत बालभारती, किशोर भारती के सचिव आशुतोष कुमार पांडेय, सह सचिव आदित्य राज, सेनापति अंश पांडेय, सहसेनापति आशीष कुमार, अनुशासन प्रमुख रवि कुमार गुप्ता एवं अनुशासन सह प्रमुख तेजस प्रतीक भगत विजेता घोषित हुए। कन्या भारती के अंतर्गत सेनापति समृद्धि गुप्ता, सहसेनापति कशिश कुमारी, अनुशासन प्रमुख मीशू खेस, अनुशासन सह प्रमुख अदिति कुमारी विजेता के रूप में चयनित हुए। चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में विष्णु दत्त पांडेय, जया मिश्रा, अमरकांत शुक्ला, राजीव कुमार सिंह, श्याम सुंदर कुमार, मधुमिता शर्मा, अनीता देवी, मंजू देवी, नीलिमा सिंह, श्वेता संदेश, विकास मेहता, मुकेश कुमार सिन्हा, अक्षरा पालीवाल, प्रमेंद्र सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह सहित सभी आचार्य आचार्या एवं मत देने में भैया बहनों का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने इस मौके पर अपने उद्बोधन में कहा कि बाल संसद के चुनाव से भैया बहनों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं चुनाव पद्धति से अवगत होते हैं। भैया बहन मताधिकार, सामाजिक जागरूकता एवं कुशल नेतृत्व का मूल मंत्र सीखते हैं। विद्या भारती की यह योजना भैया बहनों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse