टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में नैक की टीम का आगमन हुआ 27 एवं 28 अप्रैल के दो दिवसीय निरीक्षण में पहले दिन जिसमें कॉलेज के बच्चों ने टीम का भव्य स्वागत एवं सत्कार किया।
नैक टीम के 3 सदस्यों में डॉ धनेश्वर हरिचंदन (चेयरपर्सन) डॉ सुब्रता साहा (मेंबर कोआर्डिनेटर) डॉ संमुगा भूपति (मेंबर नैक पियर टीम) के सदस्यों के रूप में कॉलेज परिसर में प्रवेश किया। कॉलेज के बच्चों ने झारखंड की संस्कृति एवं सभ्यता को दिखाते हुए नृत्य एवं गायन के साथ उनका स्वागत करते हुए कॉलेज की परिसर में ले आए।
उसके बाद तीनों सदस्यों का स्वागत कॉलेज मैनेजर डॉ आनंद जी, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ विनोद कुमार राय, को-आॅर्डिनेटर रूपेश कुमार ने किया। स्वागत के उपरांत सभी मेंबर ने जांच की प्रक्रिया शुरू की सबसे पहले कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विनोद कुमार राय ने अपना प्रेजेंटेशन दिया तत्पश्चात सभी सदस्यों ने कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच की।
जिसमें रिकॉर्ड रूम, आर्ट एंड क्राफ्ट रूम, सेमिनार रूम, करिकुलम लैब, गर्ल्स कॉमन रूम, स्टोर रूम, हेल्थ एंड फिजिकल रूम, साइकोलॉजी लैब, साइंस लैब, स्मार्ट क्लासरूम, सिक रूम, क्लासरूम का निरीक्षण किया दूसरे दौर में लाइब्रेरी, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लासरूम, कमिटी सेल, बॉयज एंड गर्ल्स टॉयलेट, बॉयज कॉमन रूम, ओल्ड रिकॉर्ड रूम, स्टाफ रूम और लैंग्वेज लैब का निरीक्षण किया पुन: सोलर पैनल को देखा इसके पश्चात लंच का आयोजन हुआ।
भोजन के उपरांत दूसरी मीटिंग में शिक्षकों, अभिभावकों, पुराछात्रों के साथ मीटिंग की जिसमें विस्तार से शिक्षकों के बारे में जानकारी ली साथ ही अभिभावकों और पुराछात्रों से उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली इसके बाद आइक्यूएसी सेल के बारे में पूछा उससे संबंधित सभी कागजातों की छानबीन की और आइक्यूएसी सेल के गठन और उसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी ली तत्पश्चात कॉलेज के छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसकी शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई ।कॉलेज के छात्रों ने स्वागत गीत के साथ अपने कार्यक्रम की शुरूआत की पुन:सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। नैक चेयरपर्सन का स्वागत कॉलेज के मैनेजर डॉ आनंद जी के द्वारा किया गया। नैक कोआॅर्डिनेटर का स्वागत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विनोद कुमार राय के द्वारा किया गया तथा नैक मेंबर का स्वागत कोआर्डिनेटर रूपेश कुमार के द्वारा किया गया।
कॉलेज की छात्रा रश्मि वंदना मिंज ने अपने क्लासिकल नृत्य के द्वारा शिव तांडव का अद्भुत और मनमोहक प्रदर्शन किया इसके बाद कॉलेज प्रिंसिपल ने स्वागत वक्तव्य में अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया साथ ही महाविद्यालयों के दायित्व बोध की ओर इशारा किया और सदैव आगे बढ़ते रहने, नवाचार की प्रेरणा दी।
इसके बाद कॉलेज के छात्रों के द्वारा नागपुरी नृत्य, संथाली नृत्य, फ्यूजन नृत्य तथा बिहू नृत्य का बेहतरीन और मनमोहक प्रदर्शन किया। अंत में कॉलेज प्राध्यापक डॉ देशराज सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्राध्यापक अशोक गोप एवं ममता कुमारी के द्वारा किया गया तथा मंच संचालन प्रथम वर्ष के छात्र अरुण वर्मा और सरीना खान ने किया। नैक टीम ने सभी विभागों का निरीक्षण किया।
जिसमे अलग-अलग विभागों के इंचार्ज असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंजली कुमारी, डॉ रश्मिरती, डॉ विनीता खलखो, ममता कुमारी, डॉ देशराज सिंह, संजीव कुमार, नागेंद्र कुमार, रूपेश कुमार, अशोक गोप, रितेश कुमार, संजय सिंह, अपर्णा कुमारी मिश्रा, ज्योति कुमारी, सुरेश यादव साथ ही शिक्षणेत्तर कमीर्यों अमित कुमार रॉय, लक्ष्मण प्रसाद, कन्हैया जी, चंदन कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नैक पीयर टीम के दूसरे दिन टीम के सदस्यों ने कॉलेज परिसर का प्लेग्राउंड, वाटर हार्वेस्टिंग, वातावरण और बस स्टैंड, मोटरसाइकिल स्टैंड और अन्य आधारभूत संरचनाओं का निरीक्षण किया तत्पश्चात उन्होंने अपनी रिपोर्ट बनाई तथा एग्जिट विजिट में नैक सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कॉलेज के प्राचार्य एवं मैनेजर ने सभी सदस्यों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया साथ ही नैक टीम के सदस्यों ने अपने संशोधन में बहुत ही महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिससे कॉलेज की उन्नति और प्रगति में सहायता मिल सकती है।
कॉलेज मैनेजर डॉ आनंद जी ने नैक टीम के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए यह आश्वस्त किया की हम आपके सुझाव का सम्मान करेंगे और लागू करने का भरपूर प्रयास करेंगे भविष्य में नई योजनाओं को लागू करने उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने में आपकी सहायता एवं सुझाव का अपेक्षा रहेगी साथ ही राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse