टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू में आज छात्रों और शिक्षकों ने नशा न करने का संकल्प लिया ।इंटेलिजेंस ब्यूरो नारकोटिक्स सेल के इंटेलिजेंस अफसर अमित कुमार भगत ने बच्चों को विधिवत संकल्प दिलाया। वे आज मिशन ड्रग्स फ्री अभियान के तहत डीएवी कपिलदेव में आयोजित एक सेमिनार में बोल रहे थे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री एमके सिन्हा में आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि आज विश्व में परिवार का अस्तित्व खतरे में है क्योंकि संस्कार युक्त और गुण युक्त शिक्षा खत्म हो गई है। बिना संस्कार युक्त शिक्षा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के देश अच्छा नहीं बन सकता।
उन्होंने कहा कि भारत की पारिवारिक पृष्ठभूमि शुरू से सशक्त है। श्री सिन्हा ने कहा कि भारत को नशे से मुक्त होना चाहिए और मुक्ति के लिए बच्चों की अच्छी परवरिश आवश्यक है। उन्होंने आदर्श जीवन शैली संस्कार युक्त और भय मुक्त शिक्षा पर जोर दिया।
मौके पर नारकोटिक्स सेल इंटेलिजेंस ब्यूरो के अशोक कुमार भगत ने कहा कि हमें हर परिस्थिति में नशे से बचना चाहिए और किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए क्योंकि नशे का बहुत बड़ा दुष्प्रभाव होता है यदि कोई अचानक बहुत खोया खोया रहे, उसके हाथों पर इंजेक्शन के कई निशान रहें, अचानक कोई बहुत शांत हो जाए या बार-बार कोई किसी से पैसा मांगे तो गंभीरता से लेते हुए जांच करनी चाहिए कि कहीं वह नशे का शिकार तो नहीं हो रहा है।
उन्होंने बच्चों से कहा कि आपको नशा करने के लिए कोई आमंत्रित भी करें तो आप उसे इंकार कर दें और यदि आपके बीच कोई नशा करने लगा हो तो उसकी उपेक्षा न करें बल्कि उसके साथ प्रेम पूर्वक बर्ताव करें और नशा मुक्त होने तक उसका अवश्य सहयोग करें।
मौके पर डॉक्टर एन के पांडेय, नारकोटिक्स विभाग के सदस्य गण, वर्ग आठ, नौ, दस और बारह के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक गण मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse