योग में राष्ट्रीय जज प्रशिक्षण के लिए झारखंड योगासन से तीन लोगों की टीम रवाना

 

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ व वर्ल्ड योगासन, साई एनआईएस पटियाला के द्वारा तीसरा राष्ट्रीय योगासन जज प्रशिक्षण 2023-24 का कार्यक्रम पटियाला में होने जा रहा है, जिसमें प्रथम पाली में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन झारखंड के तीन सदस्यों का टीम पटियाला रवाना हुआ। रांची जिला सह सचिव आर्य प्रह्लाद भगत, चंदू कुमार, दयानंद, तीनों का चयन कर भेजा गया है।

 झारखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव विपिन पांडे, कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी, संतोषी कुमारी, मलय डे, डॉ एस के घोषाल,  शंकर राणा, प्रशांत सिंह, चैताली मुखर्जी, सोनाली सरकार, आम्या अंशु, पूजा सिंह, राहुल रंजन, ऋषि रंजन एवम् सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय महासचिव जयदीप आर्य जी ने योगाभ्यास व स्वागत अभिनंदन के साथ किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse