रांची के 78 सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं से सांसद संजय सेठ ने की पीएम के मन की बात सुनने की अपील

 

  • मन की बात का 100वां एपिसोड उत्सव के रूप में मनाया जायेगा 

टीम एबीएन, रांची। रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ ने आज महेश्वरी धर्मशाला में प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें एपिसोड जो 30 अप्रैल दिन रविवार को प्रसारित होगा इसी के निमित्त एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। 

सांसद संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा यह देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री जी के मन की बात देश के लोगों के लिए प्रेरणादायक है। रविवार को देश के सभी 146 करोड़ों देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड को उत्सव के रूप में मनायेंगे। 

यह देश के लिए गौरव का क्षण होगा प्रधानमंत्री मन की बात के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित करते हैं। वह मन की बात में जनता के मन की बात करते हैं। चाहे वह किसान हो, युवा हो, गृहणी हो, पर्यावरण हो, जैविक खेती हो या देश के छोटे-छोटे शहरों में जो लोग समाज के लिए कार्य कर रहे हैं। 

वैसे लोगों से प्रधानमंत्री जी के मन की बात में उनसे बात करना उन को प्रोत्साहित करना उनके किये गये कार्य को बताना। यह अपने आप में बड़ी बात है। जल संरक्षण, स्वच्छता, बेटियों के संरक्षण, सर्वधन जैसे कार्यक्रमों को नई दिशा मिली है इन कार्यक्रम के माध्यम से देश में सामाजिक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। 

देश के खिलाड़ी हो या उधमी उनके साथ संवाद स्थापित कर उनसे रूबरू होना, उनका हाल लेना, उनकी हौसला अफजाई करते हैं। उन्हें प्रेरणा देने का काम करते हैं। प्रधानमंत्री जी ने हमेशा से राजनीति को समाज की सेवा का माध्यम माना है। इसी दिशा में कार्य करने के लिए उन्होंने हम सबों को प्रेरित किया है।

कोरोना काल में सेवा देने वाले लोग परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने वाले बच्चे समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन करने वाले लोग छोटे-छोटे उद्योग खड़ा करने वाले युवा के बीच प्रधानमंत्री जी संवाद स्थापित कर उनका हौसला बढ़ाने का काम किया है। 

प्रधानमंत्री हमारी संस्कृति लोक परंपरा भाषा प्रेरणादायक कहानी देश के मनाये जाने वाले त्योहार उनके पीछे के उद्देश्य को देश के लोगों से अवगत कराया है। 

सांसद सेठ ने कहा कि यह कोई राजनीति कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का कार्यक्रम है। उन्होंने समाज के सभी धार्मिक सामाजिक एवं रांची के प्रमुख संस्थाओं से अपील करते हुए रविवार को आयोजित होने वाले मन की बात को उत्सव के रूप में मनाते हुए सुनने की अपील की। 

आज के इस प्रेस वार्ता में रांची के 78 प्रमुख संस्था के लोगों ने भाग लिया, जिसमें महेश्वरी सभा, अग्रवाल सभा, ब्राह्मण सभा, मारवाड़ी युवा मंच रांची, थोक वस्त्र विक्रेता संघ, चडरी सरना समिति, झारखंड साहित्य मंच, गौशाला न्याय समिति, श्री महावीर मंडल रांची, श्री रांची दुर्गा पूजा समिति, श्री महावीर मंडल डोरंडा, पंजाबी हिंदू बिरादरी, विश्व हिंदू परिषद, कॉस्मो क्लब, श्री सिंगार समिति, श्री गुजराती समाज, झारखंड ट्रक मालिक संघ, इब्राहिमियां मोहर्रम कमेटी सहित 78 संस्था के लोग शामिल थे। आज के इस प्रेस वार्ता में पद्मश्री मुकुंद नायक, प्रेम मित्तल, मुनचुन राय, चंद्रकांत रायपुर, कुणाल अजमानी, अशोक चौधरी, नकुल तिर्की, मुकेश काबरा, अशोक पुरोहित, नरेश पाहन, मोहम्मद रब्बानी, रोशनी खलखो, कैलाश केसरी, सुरेश अग्रवाल, प्रदीप राजगढ़िया, पुष्पा सहाय, बुब्ला दा, जवाहर तनेजा, अशोक नर्सरिया, किशन साहू, गोवर्धन बड़ोदिया, अरुण बुधिया, बिंदुल वर्मा, अजीत भगत, अशोक पुरोहित, रविंद्र मोदी, रवि मुंडा, सदानंद सिंह, यादव कुंदन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse