टीम एबीएन, रांची। सिविल कोर्ट के बार भवन में अधिवक्ता सह भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में वकीलों का एक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में यह निर्णय लिया गया की मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड को 100 वकील एक साथ सुनेंगे।
इस मौके पर सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की यह योजना पिछले एक महीने से चल रही थी कि कैसे 100 वकील एक साथ मन की बात सुनें, इसी आलोक में आज की बैठक रखी गई है। कार्यक्रम में सबसे पहले सभी अधिवक्ता के वाट्सअप स्टेटस और फेस बुक में मन की बात का को लोगो आया है उसको लगाने का आग्रह किया गया।
इसके अलावा पूरे बार भवन में अधिवक्ताओं से आग्रह किया गया की मन की बात का 100वां एपिसोड जरूर सुने और उसका फोटो अपने सोशल मीडिया में प्रसारित करें, उन्होंने अधिवक्ताओं को बताया कि यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है यह पूरे देश के हर नागरिकों के लिए है।
यह मन की बात एक उत्सव के ऐसा मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम में हम पूरे देश के लोगों के हुनर से अवगत होते हैं साथ ही पूरे देश के लोगों के खान पान, रहन सहन, काम करने का शैली आदि का जानकारी भी मिलता है। आज की बैठक में जितेंद्र वर्मा, बिपिन कुमार, दीपक, मनीष कुमार सिन्हा, पीयूष मिश्रा, जोसेफ तिग्गा के अलावा अन्य शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse