डायट चीरी ने बच्चों को कराया शैक्षणिक भ्रमण

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। डायट चीरी द्वारा आयोजित साप्ताहिक क्विज में जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं उनके शिक्षकों को गुरुवार को बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी रांची का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण कार्यक्रम डाइट चीरी के प्राचार्य अभिषेक बड़ाईक की अनुशंसा पर जिला शिक्षा पदाधिकारी लोहरदगा सुनंदा दास द्वारा अनुमति प्रदान किया गया। शैक्षणिक भ्रमण में डायट चीरी के संकाय सदस्य अमृता सिन्हा, रवि शंकर कुमार, ललिता कुमारी, विजय बैठा एवं महबूब आलम के व्यवस्था प्रबंधन में जिले के लोहरदगा, कुडू, भंडरा एवं सेन्हा के चयनित 5-5 विद्यालय के 2-2 बच्चे एवं एक -एक शिक्षक को शैक्षणिक भ्रमण में शामिल किया गया था। ओरमांझी स्थित बिरसा मुंडा जैविक उद्यान चिड़िया घर, स्नेक हाउस, मछली घर के साथ साथ विभिन्न प्राकृतिक वन्यजीवों एवं जैविक विविधताओं से परिपूर्ण राज्य का एक उत्कृष्ट रमणीक एवं दर्शनीय स्थल है- जहां बच्चों एवं शिक्षकों के लिए वन्यजीवों, पर्यावरण, जैविक विविधता एवं राज्य के सांस्कृतिक उन्नयन की अनेकों जानकारी प्राप्त करने की अपार संभावनाएं निहित है। जैविक उद्यान का बच्चों ने खूब आनंद उठाया। उन्होंने अपने शिक्षकों से कई जानकारियां प्राप्त की। शैक्षणिक भ्रमण में अली अहमद, राजेश सिन्हा, अरुण कुमार दास, अविनाश प्रसाद सिन्हा, नीतू कुमारी, सीमा चौधरी, शैलेश कुमार, अनामुल हक, तोहिद आलम, जुबेर अख्तर, श्याम किशोर भगत, धनंजय नाथ शाहदेव, नीलम टोप्पो, रूबी कुजुर, मनोज कुमार उरांव, प्रकाश भगत, फरजाना निशत आदि मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse