टीम एबीएन, लोहरदगा। बाएफ के अध्यक्ष भरत काकड़े जिले का भ्रमण करते हुए संचालित योजनाओं का जायजा लिया।बताते चले कि एचडीएफसी बैंक के सहयोग से बाएफ द्वारा सेन्हा प्रखंड के चार पंचायत के 18 गांव मे समग्र ग्रामीण विकास परियोजना संचालित है। परियोजना द्वारा वाडी, मुर्गी पालन, पौली सेड नेट का निर्माण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए जलमिनार का निर्माण, शिक्षा मे गुणवत्ता सुधार के लिए स्कूलों में इस्मार्ट टीवी अलमीरा टेबल बच्चे को खेलने का सामग्री, आंगनबाड़ी केंद्रों का सुंदरीकरण रंग रोगन बाला पेंटिंग अलमीरा टेबल बच्चे को बैठने का कुर्सी खेलने का सामग्री आदि दी गयी है। जिसे ग्राम कुंदगडी बुटी एवं मुरकी तोरार मे बारी-बारी से अवलोकन किये। ग्राम कुंदगडी में उपस्थित ग्रामीणों को बाएफ के अध्यक्ष द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि परियोजना तीन वर्ष का है अभी एक वर्ष में हि बहुत परिवर्तन दिखाई दे रही है ईसमे आप सब ग्रामीणों का बहुत सहयोग रहा है। भ्रमण में साथ रहे बाएफ के क्षेत्रिय निदेशक राकेश वेरियर, राज्य प्रभारी धर्मेंद्र कुमार तिवारी, प्रोजेक्ट मैनेजर कमलेश कुमार मिश्रा, जिला प्रभारी प्रेम कुमार, क्लस्टर प्रभारी आनंदमोहन सिंह, प्रोजेक्ट आफिसर पंकज कुमार, अभिरंजन सिंह, आलोक कुमार साहू, बुटी पंचायत के मुखिया पार्वती देवी, केंद्रीय प्राधिकार समिति के सदस्य सरिता टाना भगत, अलोदी के उप मुख्या गोपाल उरांव एवं कार्यक्रम मे ग्रामीणों ने उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse