टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के वार्ड नंबर 11 की पार्षद श्रीमती रंजू सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 28 अप्रैल को मेरा कार्यकाल समाप्त हो रहा है लेकिन जनता के लिए वह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। वार्ड नंबर 11 के लोगों की जो भी समस्या है वह पूर्व की भांति अपने आवासीय कार्यालय जेसी रोड लालपुर से सुचारू रूप से जारी रखेगी। इन 5 वर्षों में उन्होंने दिन रात जनता की समस्याओं के लिए हमेशा प्रयासरत रही हैं और उनकी रोड, नाली सड़क, बिजली, साफ सफाई, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन सहित सभी समस्याओं की समाधान में लगी रही। इसी बीच जनता का मुझे भरपूर स्नेह एवं आशीर्वाद मिला। 28 अप्रैल को मेरा कार्यकाल खत्म होते ही रोड नाली साफ सफाई की सभी समस्याओं का समाधान सीधे नगर निगम से होगा। लेकिन मैं वार्ड 11 की जनता की समस्या का समाधान के लिए हमेशा प्रयास करती रहूंगी ताकि जनता को नगर निगम जाने की जरूरत न पड़े।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse