देश में महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का प्रदर्शन टीम एबीएन, रांची। कांग्रेस की झारखंड इकाई ने देश में महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए बुधवार को यहां अपने जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत धरना दिया। राज्य सरकार के मंत्रियों रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता के साथ ही कांग्रेस के अन्य कई नेताओं ने यहां बापू वाटिका में धरना दिया। उनके हाथों में डरो मत लिखी तख्तियां थीं। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि उनके पार्टी नेता राहुल गांधी ने देश में महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा की फैलायी नफरत के खिलाफ कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर की पदयात्रा की थी। उन्होंने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिये जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी नेता की आवाज दबाने की कोशिशें की जा रही हैं, इसलिए पार्टी के पास सत्याग्रह के रास्ते पर चलने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse