अपनी मांगों को लेकर कल अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे जनसेवक

 

लोहरदगा में झारखंड राज्य जनसेवक संघ की बैठक टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड राज्य जनसेवक संघ, रांची के आह्वान पर संघ के अध्यक्ष प्रभु दयाल साहू की अध्यक्षता में जन सेवक संघ की जिला इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड राज्य जन सेवक संघ रांची के आह्वान पर लोहरदगा जिला के सभी जनसेवक 27 अप्रैल से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। ज्ञात हो कि कृषि निदेशालय के कार्यालय आदेश ज्ञापांक 1914 दिनांक 25.04.2023 द्वारा जनसेवकों का 10 साल की सेवा के बाद वेतनमान का ग्रेड पर 2400 से घटाकर 2000 कर दिया गया है जो बिल्कुल न्यायोचित नहीं है। संवर्ग के खिलाफ हिटलरशाही का विरोध करते हुए जनसेवक संवर्ग ने अपने आगामी उग्र प्रदर्शन और माननीय उच्च न्यायालय के शरण में जाने के कदम की चर्चा करते हुए कृषि मंत्री, कृषि सचिव और कृषि निदेशक को कृषि और किसान विरोधी बताया। बैठक में लोहरदगा जिले के सभी 7 प्रखण्ड और जिले के लगभग सभी कार्यालयों में प्रतिनियुक्त जनसेवकों ने हिस्सा लिया। जनसेवक संघ ने विभाग से तत्काल अपने षड़यंत्र के तहत निकाले गए अवैधानिक आदेश को वापस लेने की मांग की है। यदि विभाग ऐसा नहीं करती है, तो राज्य भर के जनसेवक, विभाग के इस हिटलरशाही के खिलाफ आंदोलन का रुख अपनाते हुए उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जवाबदेही कृषि मंत्री, कृषि सचिव एवं कृषि निदेशक, झारखण्ड सरकार की होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse