कमियां पाये जाने पर सुधार करने का दिया निर्देश टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड राज्य स्तरीय अनुसमर्थन दल के सदस्य ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार देव, प्रशाखा पदाधिकारी मुकेश कुमार, मीडिया सह प्रशिक्षण पदाधिकारी, कुमार सौरभ ने किस्को प्रखंड के नवाडीह एवं बगडू पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण एवं अभिलेखों की जांच की। इस दौरान राज्य टीम ने सबसे पहले नावाडीह पंचायत भवन पहुंचे जहां विभिन्न अभिलेखों की जांच पड़ताल की। जिसमें कमियां पाये जाने पर सुधार करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिसके मनरेगा के तहत नव निर्मित सिंचाई कूप एवं डोभा का निरीक्षण किया गया। जिसमें कार्य अधूरा पाये जाने पर जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर दीवार लेखन करने का निर्देश दिया गया। जिसे प्रधानमंत्री आवास होने की जानकारी मिल सके। इसके बाद बगड़ू पंचायत क्षेत्र निरीक्षण के क्रम में पतरातू गांव में जलछाजन द्वारा निर्मित अमृत सरोवर योजनाओं का निरीक्षण एवं दस्तावेज का जांच किया गया। निरीक्षण के क्रम में लोहरदगा जिले के अधिकारियों के अलावा किस्को सीओ सह बीडीओ बुडाय सारू, बीपीओ तौशिफ इस्लाम, जेई भुनेश्वर सिंह, पंचायत सचिव, जनसेवक, रोजगार सेवक सहित अन्य मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse