टीम एबीएन, रांची। अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य होगा। 5.300 किमी सड़क का चौड़ीकरण 21 करोड़ 28 लाख की लागत से होगा। सड़क चौड़ीकरण का कार्य 7 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इसको लेकर पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल रांची द्वारा टेंडर जारी किया गया है। टेंडर भरने की प्रक्रिया 3 मई से शुरू होगी। अंतिम तिथि 10 मई है। इसके बाद 11 मई को टेंडर खोला जायेगा।
अरगोड़ा चौक से कई सड़कें है कनेक्ट
अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण होने से जाम से मुक्ति मिलेगी। यह सड़क रिंग रोड और नेशनल हाईवे 23 को जोड़ती है। इसके अलावा अरगोड़ा चौक अशोकनगर, एचईसी और हरमू बायपास रोड़ को भी कनेक्ट करती है।
इस सड़क पर दिनभर वाहनों की आवाजाही होती रहती है। लेकिन अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ जाने के लिए कई जगहों पर सड़क की चौड़ाई काफी कम है। जिसकी वजह से यहां हमेशा जाम लगा रहता है। सड़क चौड़ीकरण होने से राजधानी का ट्रैफिक लोड कम हो जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse