टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार की मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ट्रांसनेशनल स्कॉलरशिप स्कीम के तहत इस साल एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के 25 बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा जाएगा। इसके लिए स्टूडेंट्स से आवेदन मांगे गये हैं। 30 मई तक स्टूडेंटस को आवेदन करना होगा। जिसके बाद टॉप 20 का चयन किया जायेगा और फिर उन्हें उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजा जायेगा।
विदेश के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं
आदिवासी कल्याण विभाग के अंतर्गत शुरू की गयी इस स्कीम के तहत राज्य के अनुसूचित जनजाति के प्रतिभावान लड़के-लड़कियां विदेशों के प्रतिष्ठित संस्थान और यूनिवर्सिटी, जैसे- आक्सफोर्ड और कैंब्रिज में उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।
इसके तहत यूनाईटेड किंगडम के 110 विश्विद्यालय, संस्थानों में चिन्हित विषयों में एक या दो वर्षीय मास्टर, एम फिल कोर्स के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। इसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
झारखंड ऐसा करने वाला पहला राज्य
पूरे देश में झारखंड पहला राज्य है, जहां पर इस तरह की स्कीम लायी गयी है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़े वर्ग के विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकते हैं।
स्कीम के तहत कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के 10, अनुसूचित जाति के 7, अल्पसंख्यक वर्ग के 3 तथा पिछड़ा वर्ग के अधिकतम 7 बच्चों का विदेश में उच्च शिक्षा के लिए चयन किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse