टीम एबीएन, जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक जंगली हाथी ने 58 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। पुलिस सूत्रों ने बीते शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर बिभूति साहिस पटमदा थाने के अंतर्गत गोबरघुसी के गांव के पास लकड़ी लेने के लिए जंगल गया था, जिसके साथ शत्रुघ्न सिंह (60) भी था।
हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मार डाला
पुलिस के अधिकरियों ने बताया कि हाथी ने बिभूति पर हमला कर दिया और कुचलकर मार डाला।
उन्होंने कहा कि बिभूति को सुनने में समस्या थी। अधिकारियों ने बताया कि शत्रुघ्न को भी चोटें आई हैं, लेकिन वह बच गया। पटमदा थाने के प्रभारी रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि जब दोनों शुक्रवार को घर नहीं लौटे तो ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को शनिवार की सुबह दोनों मिले, जहां शत्रुघ्न दर्द से कराह रहा था और नजदीक ही बिभूति का शव पड़ा था। सिंह ने कहा कि शत्रुघ्न को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और बिभूति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse