टीम एबीएन, रांची। 19वीं झारखंड राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार से नामकुम स्थित आरके आनंद बाउल्स ग्रीन में किया गया है, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से 200 खिलाड़ी व अधिकारी ने भाग लिया। यह जानकारी झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा ने दी है।
एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी पुणे में आयोजित सीनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं, इन खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया जायेगा।
इधर रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय रांची जिला बालक-बालिका प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को बंगीय सांस्कृतिक परिषद धुर्वा में हुआ। राजद नेता गौरी शंकर यादव और राहुल यादव ने प्रतियोगिता उद्घाटन किया।
अंडर-12 बालक वर्ग के पोल मलखंब में सत्यवीर कुमार दास पहले, रणबीर कुमार दास दूसरे और अयांश सिंह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में सिमरन धनवार पहले, स्नेहा सिंह दूसरे और प्रिया कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-16 बालिका रोप मलखंब में आरुषि कुमारी पहले, अन्नू कुमारी दूसरे और लवली कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-16 बालकों के हैंगिंग मलखंब में आकाश कुमार पहले, रोहित लोहरा दूसरे और शिवम कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर रांची जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष अजय झा, वरिष्ठ प्रशिक्षक विवेक कुमार, सौम्या सेजल वर्मा, संजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse