टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। अक्षय तृतीय झुमरी तिलैया में मंदिरों निवास स्थलों पर पूजा अर्चना किया गया। रविवार को इस अवसर पर कई लोगों ने दानपुण्य भी किया। घरों में चावल के साथ मोटी दाल बनायी गयी और इस ग्रहण किया। कई स्वंयसेवी संगठन ने विविद्य कार्यक्रमों का आयोजन किया।
मारवाडी युवा मंच की ईकाई प्रेरणा शाखा ने कोडरमा स्टेशन स्थित काली मंदिर के समीप जनसेवा के तहत 250 लोगों के बीच सत्तु का शरबत तरबुज खीरा आदि का वितरण किया। शाखा की सचिव सारिका लडढा ने बताया कि प्रेरणा शाखा का मुख्य उद्धेश्य समाज सेवा है और समाज के अंतिम पैदान तक के लोगों के बीच पहुंचकर सेवा को ही लक्ष्य बनाना है।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रेया केडिया, उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, उपसचिव मीना हिसारिया ज्योतिश परसरामपुरिया, स्नेहा दारूका, पायल खाटुवाला, मीरा गुटगुटिया, माला दारूका, महेश दारूका, अरूण मोदी, सैलेश दारूका मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं मारवाडी युवा झुमरी तिलैया शाखा के द्वारा अमत धारा योजना के तहत झुमरी तिलैया कोडरमा जयनगर में अस्थायी घडे लगाये गये है। ताकि राहगीरों को गर्मी पानी उपलब्ध हो सके।
मंच के अध्यक्ष राज पचीसिया सचिव आशीष जोशी ने बताया कि जल ही जीवन है तर्ज पर मंच कार्य कर रहा है और झुमरी तिलैया कोडरमा 4 स्थायी वाटरकुलर के जरिये लोगों को शीतल और ठंडा पेय जल उपलब्ध कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में अस्थायी के तहत वाटर कुलर तथा घड़े लगाये जायेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse