टीम एबीएन, कोडरमा। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने के बाद वाणिज्य कर के स्थान पर जीएसटी पद्धति लागू होने तथा नोटबंदी के पश्चात आयकर दाता की संख्या तथा कर संग्रह में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है जिसके परिणामस्वरूप भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
श्री राज ने आज यहां कहा कि देश में अभी भी जीएसटी तथा आयकर दाताओं को किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है। इसलिए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी मांग करती है जीएसटी परिधि के व्यवसायिक तथा आयकर करदाताओं का 60 वर्ष की आयु के पूर्व किसी कारण से मौत होती है तो प्रतिवर्ष जीएसटी दावा और आयकर दाता के मूल्यांकन का 5 गुना मुआवजा देने का प्रावधान सरकार करें।
श्री राज ने कहा देश में गरीब वंचित दलित को न्यायिक प्रक्रिया में लंबा एवं खर्चीला होने के कारण प्राकृतिक न्याय से वंचित होना पड़ता है इसलिए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी यह मांग करती है राष्ट्रीय विधि आयोग एवं झारखंड राज्य विधि आयोग का गठन शीघ्र किया जाये।
यह आयोग गरीब, दलित, आदिवासी एवं वंचितों को अभिलंब एवं सरल नया दिलाने के लिए मार्गदर्शन तैयार करें। उन्होंने कहा केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने के पश्चात आम जनों की आमदनी बढ़ी है, जिसका राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी स्वागत करती है।
श्री राज ने कहा कि देश में 2024 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व को पुनः स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी कृत संकल्पित है।
उन्होंने श्री मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप यानी स्टैंड अप इंडिया तथा मुद्रा योजना एवं आत्मनिर्भर भारत के तहत रक्षा उत्पादन का अप्रत्याशित वृद्धि विदेशों में रक्षा आयात कम से कम तथा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने के लिए पार्टी नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत बधाई देती है। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी शिक्षा के क्षेत्र में सरकार से ऐसी व्यवस्था करने की मांग करती है कि जिसमें निजी और सरकारी स्कूलों की शिक्षा का स्तर एक समान हो।
गरीब बच्चों को भी अमीर घर के बच्चों की तरह शिक्षा का सामान अवसर मिले।गरीब बच्चों में हीन भावना न आए इसलिए स्कूल यूनिफार्म किताब कॉपी सभी सुविधाएं समान रूप से उन्हें मुहैया की जाये।
श्री राज ने कहा चुनाव के बढ़ते खर्च को रोकने के लिए स्टेट फंडिंग और लोकसभा एवं विधानसभा का चुनाव एक साथ कराने के लिए केंद्र सरकार जो कोशिश कर रही है राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उसका समर्थन करती है। इस मामले में जितनी जल्द हो सके फैसला लेकर कानूनी रूप दिया जाये। उन्होंने कहा कि झारखंड में बसने वाले अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने के लिए झारखंड विधानसभा से अलग प्रस्ताव पारित कर भेजे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse