एबीएन सोशल डेस्क। बैंकों से हर व्यक्ति का कहीं न कहीं जुड़ाव होता है। इसलिए सभी को जानना जरूरी हो जाता है कि बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मई में छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। ताकि लोग समय रहते अपने काम छुट्टियों का कैलेंडर देखकर ही प्लान करें।
आरबीआई के मुताबिक मई 2023 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इन 12 छुट्टियों में दूसरा और चौथा शनिवार व रविवार भी शामिल है। यदि आपका बैंक संबंधी कोई काम छुट्टियों के दिन फंस रहा है तो समय रहते निपटा लें, अन्य़था परेशानी आ सकती है।
क्षेत्रीय आधार पर रहती हैं छुट्टिय़ां
दरअसल, बैंकों की अधिकतर छुट्टियां क्षेत्र के आधार पर भी रहती है। जैसे 1 मई का महाराष्ट्र दिवस है। इसलिए 1 मई की छुट्टी केवल महाराष्ट्र राज्य में ही रहेगी। अन्य पूरे देश में बैंक यथावत खुलेंगे। ऐसे ही कई अवकाश होते हैं, जिन्हें क्षेत्रीय आधार पर ही समेटा गया है।
बता दें कि मई 2023 में केवल 12 दिन ऐसे हैं जब सप्ताहांत सहित बैंक अवकाश के कारण कई निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशानिर्देशों के अनुसार मई 2023 में कुल छुट्टियां भी 12 ही निर्धारित की गयी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse