एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा इस बार ऐतिहासिक होगी। चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी की गयी हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में यात्रियों को सुखद यात्रा के लिए सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। यात्रा को सभी के सहयोग से सुरक्षित और सुविधायुक्त व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी। इसी के तहत सरकार चारधाम यात्रा की नियमित समीक्षा कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। अभी तक 16 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधा दी जायेगी।
21 से 25 अप्रैल तक भंडारा
इन सेवादारों की ओर से केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 21 से 25 अप्रैल तक श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के नाम पर भंडारे का आयोजन किया जायेगा। बाबा केदार की डोली के गुप्तकाशी से केदारनाथ पहुंचने तक यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जायेगा। 24 और 25 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse