एबीएन सेंट्रल डेस्क। एपल के सीईओ टिम कुक कल यानी 20 अप्रैल को साकेत में एपल के दूसरे स्टोर की ग्रैंड ओपनिंग के लिए दिल्ली में हैं। बता दें कि टिम कुक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज यानी 19 अप्रैल को मुलाकात की है। मुलाकात के बाद टिम कुक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है और पीएम मोदी के साथ तस्वीर को शेयर किया।
टिम कुक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम भारत में निवेश और ग्रोथ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। टिम कुक के ट्वीट पर ही जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आपसे मिलकर बेहद खुशी हुई। कई विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान करके अच्छा लगा। इसके साथ ही भारत में टेक्नोलॉजी से हो रहे परिवर्तनों को हाइलाइट किया। स्वागत के लिए कुक ने पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम आपके विजन को शेयर करते हैं।
मुंबई में एपल के पहले रिटेल स्टोर को लॉन्च करने के बाद अब कुक दिल्ली में खुलने वाले रिटेल स्टोर की ग्रैंड ओपनिंग के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। टिम कुक कल दिल्ली में खुलने वाले एपल स्टोर के गेट को लोगों के लिए खोलेंगे। बता दें कि टिम कुक दिल्ली पहुंचने के बाद अलग-अलग जगहों को एक्स्प्लोर करते नजर आ रहे हैं।
एपल के सीईओ ने लोधी आर्ट डिस्ट्रिक्ट पहुंचे और वहां की क्रिएटिव वॉल को देखकर टिम कुक काफी इंप्रेस हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि लोधी आर्ट डिस्ट्रिक्ट एक शानदार पब्लिक प्लेस है। यही नहीं, टिम कुक ने इंडियन लाइफ को बहुत ही खूबसूरती से दिखाने के लिए स्ट+आर्ट इंडिया फाउंडेशन और कलाकारों को बधाई दी है।
इसके अलावा उन्होंने दत्तराज नायक का भी धन्यवाद किया है जिन्होंने टिम कुक को आईपैड पर दिखाया कि कैसे म्यूरल को डिजाइन किया जाता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse