टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली विद्यालय में छात्रों के लिए आग से सुरक्षा के तरीकों पर एक सेमिनार लगाया गया। इस सेमिनार में जिला अग्निशमन पदाधिकारी शैलेंद्र किशोर, प्रधान अग्नि चालक रामचंद्र महतो व अग्नि चालक रजत कुमार मिंज शामिल हुए और छात्रों को आग से बचाव को लेकर जानकारी दी।
जागरूकता के उद्देशय से आयोजित इस सेमिनार में अग्निशमन पदाधिकारी शैलेंद्र किशोर ने आग लगने से लेकर इस पर काबू पाने तक के बारे में बताया। उन्होंने घरेलू आग पर काबू पाने का तरीका छात्रों को बताया। साथ ही गैस तथा बिजली से किस प्रकार आग लगने की संभावना उत्पन्न हो सकती है और उससे किस प्रकार बचा जा सकता है यह भी छात्रों को समझाया।
उन्होंने छात्रों को बताया कि गैस का इस्तेमाल हो जाने के बाद गैस के रेगुलेटर के नॉब को बंद कर दें, सुरक्षित पाइप का ही प्रयोग करें, समय-समय पर रेगुलेटर तथा पाइप बदलते रहें।
घरेलू गैस तथा बिजली से किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है या आग लग जाती है, तब तत्काल बचाव के लिए जल्द से जल्द गीले कंबल या गीले बोरे की सहायता से आग लगे सामान को ढक कर बुझाने का प्रयास करें एवं तत्पश्चात अग्निशामक कार्यालय को सूचित करें।
उन्होंने उपस्थित छात्रों को जागरूक करते हुए कहा की हो सके तो एक अग्निशामक यंत्र अपने अपने घरों में जरूर रखें ताकि वक़्त आने पर उसके इस्तेमाल से दुर्घटना पर काबू पाया जा सके। इसके अलावा छात्रों द्वारा पूछे गये सभी प्रश्नों का जवाब भी अग्निशमन पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने कहा की इस तरह कु जानकारीयों को प्राप्त कर छात्र एक जागरूक नागरिक होने का निर्वहन कर सकते है।
वहीं प्राचार्या अपर्णा सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होता है। मौके पर विद्यालय की संयोजक बी डी नस्कर, कार्यक्रम प्रभारी उज्जल महतो, विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।
कार्यक्रम का मंच संचालन चेतना जैन ने किया एवं धन्यवाद् ज्ञापन स्टूडेंट सर्विस सेल के संयोजक सुधांशु कुमार ने किया। इसके अलावा अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत शहीद जवानों के आश्रितों के लिए रखे गए दान पात्र में भी छात्रों तथा शिक्षकों ने भाग लेते हुए दान दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse