टीम एबीएन, रांची। भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आईआईएम) का 11वां कन्वोकेशन 22 अप्रैल को होगा। इसमें सत्र 2020-22 के एमबीए, एमबीए एचआर, एग्जिक्यूटिव एमबीए, पीएचडी और एग्जिक्यूटिव पीएचडी के कुल 352 छात्रों को डिग्री दी जायेगी।
इसमें एमबीए प्रोग्राम के 254 छात्र, एमबीए एचआर 72,एग्जिक्यूटिव एमबीए के 23, पीएचडी की एक और एग्जिक्यूटिव पीएचडी के दो छात्र शामिल होंगे। एमबीए, एमबीए एचआर एवं एग्जिक्यूटिव एमबीए के नौ टॉपरों को मेडल दिया जायेगा।
फर्स्ट रैंक वाले छात्र को बीओजी चेयरमैन मेडल, सेकंड रैंक वाले छात्र को डायरेक्टर्स मेडल और थर्ड रैंक वाले को प्रोग्राम चेयर पर्सन मेडल से नवाजा जायेगा। मुख्य अतिथि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और विशिष्ट अतिथि आनंद कृपालु होंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse