शहडोल : दो मालगाड़ियां आपस में टकरयीं, इंजन में लगी आग

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मध्य प्रदेश में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है, जहां शहडोल में दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गयीं। जिससे उनके इंजन में आग लग गयी। घटना के तुरंत रेलवे ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अभी दो रेलकर्मियों के इंजन में फंसे होने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ी एक ही रूट पर आ गयीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेनें पटरी से उतर गयीं। इस घटना में ट्रेन के इंजन में भी आग लगी। जिससे चालक घायल हो गये। वहीं दूसरी ओर इस हादसे की वजह से बिलासपुर-कटनी रूट की सभी ट्रेनें प्रभावित हो गयी हैं। घटना स्थल पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं, जो हादसे के कारणों की जांच कर रहे। साथ ही रूट को फिर से बहाल करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा।

जानकारी के मुताबिक सिंहपुर स्टेशन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। तभी पीछे से दूसरी मालगाड़ी आई और उसने तेज टक्कर मारी। जिससे ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया। चश्मदीदों के मुताबिक बगल के ट्रैक पर जा रही मालगाड़ी को भी इस हादसे में नुकसान पहुंचा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse