टीम एबीएन, लोहरदगा। जिला अधिवक्ता संघ की आम सभा शनिवार को अधिवक्ता भवन में आयोजित की गई I पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित आम सभा में मुख्य रूप से संघ के आय- व्यय का ब्यौरा सौंपा गया।बैठक में पूर्व कमेटि द्वारा सात महीने के तक संघ का पैसा रोक के रखने के कारण उनके बिरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया I संघ द्वारा पूर्व कमिटी द्वारा प्रस्तुत किए हिसाब को ऑडिट करा कर आगामी बैठक में रखी जाएगी I
अधिवक्ता के निधन पर पूर्व में एक लाख रुपये सहयोग राशी दी जाती थी जिसे संशोधन करते हुए दो लाख रुपये देने का प्रस्ताव पारित किया गया I यह भी निर्णय लिया गया कि त्योहार में अंशदान की परंपरा के स्थान पर अब तीन महीने में अंश दान की राशि का दी जाएगी I एक बैठक आने वाले समय में रखी जाएगी जिसमें पूर्व कमिटी द्वारा संघ का पैसा रोक कर रखने के संबंध में कारवाई,पूर्व समिति द्वारा अधिवक्ता को डेथ का पैसा नहीं दिया गया है, तथा जिस सदस्यों का पैसा नहीं मिल रहा है।
संघ का कार्य और भी सुचारू रूप से चले इस पर बुलाया जाए I आम सभा की अध्यक्षता प्रमोद कुमार पुजारी द्वारा की गयी सभा का संचालन संघ के सचिव लाल दीपक नाथ शाहदेव ने की सभा में संघ के तमाम सदस्यों की उपस्थित थे।
बैठक में कोषाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह बिक्रम कुमार , मनोज प्रसाद, फताऊर रहमान, देवाशीष कार, हेमंत सिन्हा अनिल पांडे , राकेश अखौरी,तरुण देवघरिया,सतीश महतो, बिपिन दुबे, अरुण साहू, राज ललित, विनय साहू, जमील अख्तर, सुमन भगत, अजय मितल सुरीला देवी , मिंज,अजय ,स्वेता, विवेक कुमार, राखा साहू ,आसिफ नवाज,बक्शी ब्रज किशोर, के अलावे अन्य सदस्य उपस्थित थे I बैठक का धन्यवाद ज्ञापन लाल दीपक कुमार ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse