टीम एबीएन, लोहरदगा। आज दिनांक 16/4/2023 को जिला राजी पड़हा समिति लोहरदगा के संयुक्त नेतृत्व में होनेवाली बिशु सेंद्रा 2023 को सफल आयोजन को लेकर एक अति महत्वपूर्ण बैठक दिन के 11 बजे से झाख रा कुंबा लोहरदगा में श्री मणि उरांव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस बैठक में आदिवासी संगठनों के सभी अगुवा गण सामाजिक एकता का मिसाल पेश किया और आगामी 28,29, और 30 अप्रैल 23को चीरी पतरा लोहरदगा में बिशु सेंद्रा आयोजित करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।
शादी विवाह और कुछेक जेठ जतरा को ध्यान में रखते हुए गहन विचार विमर्श के उपरान्त उक्त तिथियों पर सहमति बनी।
जिले भर के सभी 32 पड़ हा को उक्त विशु सेंदरा में शामिल होना है। विशु सेंदरा आदिवासी समाज के लिए सामाजिक न्याय का सर्वोच्च इकाई है।
आज के इस बैठक में विनोद भगत, बालमुकुंद लोहरा, सुखदेव उरांव, लक्ष्मी नारायण भगत, सोमदेव उरांव, बीरेंद्र उरांव, विजय उरांव, फूलचंद उरांव, गोसाई भगत, मतलु उरांव, सजीव भगत, सोमरा उरांव के अलावा अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse