लोहरदगा में पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की बैठक आयोजित

 

  • पिछड़ों के लिए करो या मरो वाली स्थिति : उदासन नाग
  • वोट पर करना होग चोट, तभी पिछड़ों की आवाज सुनी जायेगी : मुनेश्वर साहू

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा तेली धर्मशाला मे रविवार को पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की एक आवश्यक बैठक माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में कहा गया कि लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम और दुमका मे पिछडों के लिए आरक्षण शून्य किये जाने से पिछड़ों मे उबाल और उलगुलान के साथ आंदोलन का बिगुल बजने वाला है। 

तेली समाज के केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देशन पर लोहरदगा तैलिक सभा भवन मे जिले के सभी पिछड़ा वर्ग की बैठक हुई। जिसमें सिमडेगा के जगदीश साहू ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की क्यों पिछड़ों को एकजुट और गोलबंद होने की आवश्यकता है। 

मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर महतो ने कहा की झारखण्ड अलग प्रान्त के निर्माण मे पिछड़ो की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। लेकिन झारखण्ड मे सरकार बनते ही पेशा काला क़ानून लागू कर हम पिछड़ों के अधिकार को सिमित कर हमारे बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया गया है। 

भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा की पिछड़ा संघर्ष मोर्चा अच्छी पहल है लेकिन इसे आरक्षण के साथ सामाजिक बंधन तोड़ने का भी कार्य किया जाय। लोहरदगा जिला तेली समाज अध्यक्ष जयनाथ साहू ने कहा कि अगड़ों को 10% आरक्षण बिना मांगे आंदोलन के दे दिया गया लेकिन हम पिछड़ों की आबादी 52% है तो भी 27% आरक्षण के लिए लड़ना पड़ता है। वही सात जिलों मे आरक्षण शून्य होना हमारा अपमान है जो अब बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

 राष्ट्रीय तेली युवा अध्यक्ष रिपुसूदन साहू ने कहा की झारखण्ड माटी की भाषा सादरी और नागपुरी है। हम पिछड़े ही आदिवासी हैं, लेकिन झारखण्ड की सरकार चाहे भाजपा, कांग्रेस या जे एम एम की रही है सबने पिछडों को लूटने का काम किया गया है।

हमारे बच्चों का भविष्य चौपट होने को हैँ अब सड़क पर आर पार, गुमला के मुनेश्वर साहू ने कहा की अब अब पिछडो को एकजुट होना होगा। श्रीचंद प्रजापति ने कहा की पिछड़ों को इग्नोर करके अब कोई विधायक और सांसद नहीं बन पायेगा, हमारा हक़ देना ही होगा। कैलास साहू सहित शिवदयाल साहु ने भी अपने विचार रखे।

 बैठक में  ग्यारह सदस्यीय  संचालन समिति का निर्माण कर अगली बैठक मे आंदोलन की रुपरेखा तय करने का निर्णय लिया गया। मौके पर रोहित साहू, शम्भू प्रजापति, असलम अंसारी, विनोद तमेडा, मनोज गुप्ता, सरोज प्रजापति, ओह्म गुप्ता, सोहन साहू, राजेश, सरिता साहू, सागर वर्मा, प्रदीप ठाकुर को संचालन की जिम्मेदारी दी गयीं है। बैठक का मंच संचालन मनोज साहू और धन्यवाद ज्ञापन रामप्रसाद साहू द्वारा किया गया ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse