आइएएस छवि रंजन की बर्खास्तगी का केंद्र को प्रस्ताव भेजें सीएम : बाबूलाल मरांडी

 

  • सेना जमीन घोटाला, बाबूलाल मरांडी का आरोप, छवि रंजन ने कटवा दी सीएम की नाक, बर्खास्तगी का केंद्र को भेजें प्रस्ताव 

टीम एबीएन, रांची। ईडी की कार्रवाई के बाद सरकार पर चौतरफा दबाव बनने लगा है। झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले में एक अच्छा मैसेज देने की उम्मीद जतायी है। 

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि आईएएस छवि रंजन के रांची के डीसी रहते आपके सत्ता संरक्षण में जितने भी जमीन घोटाले हुए हैं, उसमें यह अफसर आपका साझेदार और राजदार भी है। सीएम को संबोधित करते हुए उन्होंने ट्वीट किया। 

मरांडी ने लिखा है कि सेना जैसी संस्था की जमीन बेचवाने वाले इस अफसर को आप बिना विलंब कठोर दंड देकर देश-दुनिया को एक अच्छा मैसेज देने का काम करें। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि अगर आपकी संलिप्तता के आरोपों में दम है, तो फिर आपका भगवान ही मालिक है। 

बाबूलाल मरांडी का कहना है कि यह मसला देश की सुरक्षा से संबंधित है। इसका हवाला देते हुए केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग से आईएएस छवि रंजन की संलिप्तता की अलग से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पीएमओ, रक्षा मंत्रालय, आईएएस एसोसिएशन और इनकम टैक्स को भी टैग किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse