कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिविन्यास कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने लक्ष्य गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ बीसी स्वेन ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करना है। 

बीएड सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं को पीपीटी के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के संक्षिप्त इतिहास से अवगत कराया गया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत होने वाले विभिन्न क्रियाकलापों संबंधी जानकारी दी गयी। 

कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों से सभी प्रशिक्षुओं को अवगत कराया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श वाक्य नोट मी बट यू... का मुख्य उद्देश्य बताया। कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्रशिक्षुओं  को बताया कि व्यक्तित्व के विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना का कितना महत्वपूर्ण योगदान होता है। 

उन्होंने प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्साह के साथ सभी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षुओं ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की  सभी गतिविधियों में सम्मिलित हो कर हमेशा योगदान  देंगे। मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना की डायरी एवं बैज का भी वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय बीएड सत्र 2022-24 की प्रशिक्षु कविता कुमारी, उषा कुमारी, रंजीत कुमार, वैद्यनाथ पंडित, राजन कुमार, सौरभ जितेंद्र कुमार, सोनू पंडित, उमेश कुमार, रोहित कुमार, सूरज कुमार, रोशन कुमार, शमा परवीन, खुशबू रानी, माइकल, मालती कुमारी, अरविंद कुमार, नीलू, धीरज, मृत्युंजय, दीपक, वैभवी, दीपिका, शशांक, स्नेहा, स्वाति ,फुल कुमारी, खुशी, अनीशा, राखी, प्रिया आदि उपस्थित थे। 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार पासवान, अजय कुमार गुप्ता, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार तथा चुन्नू कुमार उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा द्वारा किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse