टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के प्राचार्य एसके मिश्रा का स्थानांतरण डीएवी हेहल के प्राचार्य के रूप में होने के कारण एसआर डीएवी पुंदाग परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। साथ ही नए प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया।
श्री संजीत कुमार मिश्रा पूर्व में भी रांची के कई प्रसिद्ध विद्यालयों में प्राचार्य के रूप में महत्त्वपूर्ण सेवा दे चुके हैं। वे रांची के जाने-माने व्यक्ति हैं। डीएवी बोकारो, सेक्टर-6 में डेढ़ वर्षों तक प्राचार्य के रूप में सेवा देने के पश्चात उन्होंने एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया।
उन्होंने अपने संबोधन में डीएवी सीएमसी के गणमान्य सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सेवा का जो अवसर प्रदान किया गया है, वे पूर्ण समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी पूरी करके उसे सार्थक बनायेंगे।
एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थी नये-नये कीर्तिमान स्थापित करते रहे हैं। मैं यहां के शिक्षक समुदाय तथा सभी कर्मचारियों के सहयोग से विद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करूंगा। यहां विकास की तमाम संभावनाएं हैं।
सभी संसाधनों का उपयोग करके सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ने के प्रयास किए जायेंगे। सभा में सभी कक्षाओं के विद्यार्थी, उनके शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा कर्मचारी उपस्थित थे।राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त हुई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse