देश में कोरोना : 24 घण्टे में मिले 10,753 नये मरीज, 21 की मौत

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,753 नये मरीज सामने आये हैं। इस अवधि में 21 संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी। इस दौरान 6,628 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना वायरस से 4,42,23,211 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.69 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53,720 हो गयी है। दैनिक संक्रमण दर 6.78 प्रतिशत है।

टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 397 खुराक दी गयी हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,58,625 लोगों की जांच की गयी है। अबतक कुल 92.38 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse