टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीआरडीए) के निदेशक पर्षद की बैठक हुई। जिसमें जीआरडीए अंतर्गत एचईसी क्षेत्र में 45 एकड़ भूमि पर माननीय विधायकों के लिए बनाये जाने वाले आवास निर्माण से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गयी।
बैठक में जानकारी दी गयी कि माननीय विधायकों के लिए 70 आवास बनाया जाना प्रस्तावित है। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीआरडीए) माननीय विधायकों के लिए बनाये जाने वाले आवासों में मास्टर प्लान के तहत सीवरेज ड्रेनेज, सड़क एवं पार्क निर्माण इत्यादि सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करें ताकि ससमय आवास निर्माण कार्य को पूरा किया जा सके।
बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, वित्त सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव-सह-जीआरडीए निदेशक विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार, जीएम जीआरडीए बीएन वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर जीआरडीए एसके सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse