टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। गुमो बचपन प्ले स्कूल अ यूनिट आफ ग्रिजली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। स्कूल की प्रधानाचार्या नीरजा ने बाबा साहब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर पुष्प अर्पित किया।
इसके साथ ही संयोजक, संयोजिकाओं सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं तथा बच्चों ने भी बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इसके पश्चात स्कूल की छात्रा आराध्या गुप्ता ने हिंदी में तथा मीनल महतो ने अंग्रेजी में भाषण देकर बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।
मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या नीरजा ने बताया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संविधान के निर्माता रहे, संविधान के लिखने में उनकी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने समाज से छुआछूत मिटाते हुए समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया।
बाबा साहब बहुत ही सरल स्वभाव व उच्च विचार रखते थे। हम सभी को उनके पद चिन्हों पर ही चलना चाहिए ताकि समाज को एक सूत्र में पिरोया जा सके। अंत में कार्यक्रम की समाप्ति स्कूल की छात्रा आरना अग्रवाल सहित सभी बच्चों तथा शिक्षक शिक्षिकाओं ने राष्ट्रगान गाकर की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक सकिंदर कुमार, संयोजिका अनीता कुमारी, अर्चना चंदन, पूजा झा, मारिया मंडल शिक्षिका श्वेता अग्रवाल, रश्मि सूद, संजू कुमारी, सोनी गुप्ता, सदफ नाज, गुरजीत कौर, दिशा सोनी, नेहा कुमारी, संगीता कुमारी, मनीषा कुमारी, दिव्याली कुमारी, नेहालाल, प्रियम, बीशा, ईशिका, श्रुति, पूनम तेजपाल, सोनाली कुमारी, अमिषा कुमारी, सीमा पंडित, सुनीता कुमारी, सुप्रिया कुमारी, अंजली सलूजा, नेहा गुप्ता, रितिका पाण्डेय, अंजली कुमारी, डिंपल, साक्षी, रितिका जैन, रिद्धिमा, रिंकी, ज्योती, शलिनी, मनीमाला दत्ता, साक्षी सावंत, प्रतिमा शर्मा, दीपिका, सूरज कुमार, काशीनाथ, मुकेश कुमार, प्रतीक जैन, अनिल कुमार यादव, रजनीश कुमार, संजय कुमार एवं सतबीर की भूमिका सराहनीय रही।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse